Drone In Amritsar: गणतंत्र दिवस के दिन अमृतसर से चाइनीज ड्रोन बरामद, जांच में जुटी BSf

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चंडीगढ़ः भारतीय सुरक्षा बल (BSF) जवानों ने गणतंत्र दिवस के दिन पंजाब में ड्रोन बरामद किया है. 26 जनवरी की सुबह सीमा बाड़ के आगे एरिया डोमिनेशन गश्त करते बीएसएफ के जवानों ने एक संदिग्ध वस्तु देखी.

‘मेड इन चाइना’ लिखा है ड्रोन पर
जवानों ने जब नजदीक जाकर देखा तो पता चला कि वह एक संदिग्ध वस्तु छोटा ड्रोन है. बीएसएफ के जवानों ने इसे कब्जे में ले लिया. यह ड्रोन पंजाब के अमृतसर जिले के गांव रोरनवाला खुर्द के पास एक खेत से बरामद हुआ है. बरामद ड्रोन पर क्वाडकॉप्टर मॉडल नंबर डीजेआई मविक 3 क्लासिक, मेड इन चाइना लिखा है. पंजाब फ्रंटियर बीएसएफ अधिकारी ड्रोन की जांच में जुटे हैं.

Latest News

पीएम मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का करेंगे उद्घाटन

New Delhi: भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सम्मेलन सेमीकॉन इंडिया 2026 का पांचवां संस्करण 17 से 19...

More Articles Like This

Exit mobile version