Drug Seiz: ड्रग्स के खिलाफ गुजरात में बड़ा एक्शन, जहाज सहित 1150 करोड़ की कोकीन जब्त

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Drug Seiz: ड्रग्स तस्करी को लेकर गुजरात से बड़ी खबर सामने आई है. यहां भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने मुंद्रा तट के पास एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन में करीब 1,150 करोड़ रुपये मूल्य की 115 किलोग्राम कोकीन जब्त की है. बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई समुद्री रास्ते से हो रही ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है.

जाने कब चलाया गया ऑपरेशन?

अधिकारियों के मुताबिक, यह ऑपरेशन 25 और 26 मई की दरम्यानी रात को चलाया गया. गुजरात ATS को समुद्री मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी की विशेष खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर भारतीय तटरक्षक बल के साथ मिलकर कार्रवाई की योजना बनाई गई.

जानकारी के अनुसार, एटीएस कर्मियों को लेकर भारतीय तटरक्षक बल की इंटरसेप्टर नौकाओं ने मुंद्रा एंकरिज क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान मुंद्रा तट से करीब पांच नॉटिकल मील दूर खड़े एक कंटेनर जहाज एमवी यूरोप पर संदिग्ध गतिविधियां नजर आई.

जहाज से फेंके जा रहे थे बैग

अंधेरे के दौरान संयुक्त टीम ने देखा कि जहाज से कुछ बैग समुद्र में फेंके जा रहे हैं. इसके तत्काल बाद आईसीजी और एटीएस की टीम मौके पर पहुंची और कम दृश्यता के बावजूद समुद्र से पांच बैग बरामद कर लिए. जब इन बैगों की जांच करने पर उनमें सफेद रंग का पाउडर मिला.

अधिकारियों के अनुसार, कुल 115 पैकेट बरामद हुए, जिनका वजन लगभग एक-एक किलोग्राम था. शुरुआती जांच में इस पदार्थ की पहचान कोकीन के रूप में हुई. बरामद की गई कुल कोकीन का वजन करीब 115 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1,150 करोड़ रुपये आंकी गई है.

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध कंटेनर जहाज को आगे की जांच के लिए बंदरगाह पर लाया गया. फिलहाल, भारतीय तटरक्षक बल, गुजरात एटीएस और अन्य एजेंसियां मिलकर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रग्स की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.

गृह राज्य मंत्री ने दी जानकारी 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि राज्य को ड्रग्स तस्करी का रास्ता नहीं बनने दिया जाएगा. उन्होंने लिखा गुजरात एटीएस, इंडियन कोस्ट गार्ड और कच्छ SOG ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है.

Latest News

‘होर्मुज को बना देंगे कब्रिस्‍तान’, ईरानी सेना IRGC ने दी खुली धमकी

US Iran War: ईरानी सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा...

More Articles Like This

Exit mobile version