दुलारचंद हत्याकांडः अनंत सिंह भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, MP MLA कोर्ट में हुई पेशी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटनाः मोकामा में हुए दुलारचंद हत्या मामले में पूर्व विधायक और मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया गया. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मालूमहो कि 30 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी. इस आरोप में अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

अनंत सिंह- India TV Hindi

आपको बता दें कि मोकामा में दुलारचंद हत्या मामले में शनिवार की देर रात पटना पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक व मोकामा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था. इस बात की पुष्टि एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने की थी.

अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पटना लाया गया था. जहां उन्हें आज एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अनंत सिंह को सिविल कोर्ट से बेऊर जेल ले जाया गया है.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version