Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी अफगानिस्तान की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Afghanistan Earthquake: गुरुवार सुबह की सुबह भूकंप के झटकों से अफगानिस्तान की धरती कांप उठी. झटके महसूस होते ही तमाम लोग भयवश घरों से बाहर निकल गए. फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 रही. भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6:59 बजे आया. इसका केंद्र अफगानिस्तान में 35.981 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 68.700 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. भूकंप की गहराई जमीन से करीब 126 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई.

More Articles Like This

Exit mobile version