Earthquake: भूकंप से डोली कुल्लू और मंडी जिले की धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: मंगलवार को फिर हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू व मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. दोपहर करीब 12:02 बजे आए भूकंप से जिले के लोग सहम गए. दो दिन पहले भी कुल्लू में भूकंप के झटके महसूस किया गए थे. हालांकि, अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है. भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग भयवश घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मंडी में 3.3 किलोमीटर की गहराई पर था. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई. हालांकि, भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी, जिसके चलते कोई नुकसान नहीं हुआ.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version