Earthquake in Kullu: हिमाचल के कुल्लू में भूकंप से कांपी धरती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake in Kullu: सोमवार की सुबह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूकंप के झटकों से धरती डोली. इससे लोगों में भय व्याप्त हो गया. तमाम लोग घरों से बाहर निकल आए.

बताया गया है कि सोमवार की सुबह 6:50 बजे आए भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 रही. वहीं कुल्लू के आस-पास के जिलों के कुछ इलाकों में भी झटके महसूस किए गए. खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

बीकानेर में भी भूकंप से डोली थी धरती
वहीं, बीते रविवार को राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, रविवार की दोपहर राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता का मध्यम भूकंप आया. भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर स्थित था, जिसका निर्देशांक 27.76 N और देशांतर 73.72 E था.

Latest News

NATO समिट के लिए तुर्की जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, F110 फाइटर जेट इंजन हासिल करने पर एर्दोगन की नजर, क्या बनेगी बात?

NATO Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते नाटो समिट में हिस्सा लेने के लिए तुर्की जा रहे...

More Articles Like This

Exit mobile version