Earthquake In Nepal: भूकंप के झटकों से कांपी भारत के पड़ोसी देश नेपाल की धरती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake In Nepal: भूकंप के झटकों से भारत के पड़ोसी देश नेपाल की धरती कांप गई. पूर्वी नेपाल में 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, शुक्रवार की रात 11.15 बजे  4.4 तीव्रता का भूकंप पूर्वी नेपाल के संखुवासभा जिले में आया है. मघांग क्षेत्र में इसका केंद्र था. इस भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर दर्ज की गई है.

भयवश लोग घरों से बाहर निकले

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी नेपाल के कई जिलों में भी भूकंप के झटका महसूस किया गया है. भूकंप के झटकों के भयवश तमाम लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए. लोगों को लगा कि भूकंप के झटके अभी और आएंगे. किसी तेज भूकंप के झटकों की आशंका के चलते लोग देर रात तक घर के बाहर ही रहने को विवश हुए. हालांकि, झटका एक ही बार आया. इस भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है.

प्रशासन ने लोगों से की अपील

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और भूकंप-रोधी उपायों का पालन करने की अपील की है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) और स्थानीय आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

Latest News

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026, तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन 66 और 74 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. कर्नाटक के आदर्श अत्तावर और उत्तराखंड के एस. थमिज़हरासँ ने प्रथम स्थान हासिल किया.

More Articles Like This

Exit mobile version