Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी म्यांमार की धरती, भयवश लोग घरों से बाहर निकले

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Myanmar Earthquake: गुरुवार सुबह भूकंप के जेत झटकों से म्यांमार की धरती कांप उठी. झटके महसूस होते ही तमाम लोग भयवश घरों से बाहर निकल गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, 4.4 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र 26.07 उत्तर अक्षांश और 97.00 पूर्व देशांतर पर था. भूकंप 100 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया. फिलहाल, भूकंप के इस झटके से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

दरअसल, म्यांमार अपनी लंबी तटरेखा के साथ मध्यम और बड़े भूकंपों और सुनामी से होने वाले खतरों के प्रति संवेदनशील है. म्यांमार चार टेक्टोनिक प्लेटों (भारतीय, यूरेशियन, सुंडा और बर्मा प्लेटों) के बीच फंसा हुआ है. यह प्लेटें सक्रिय भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं में एक-दूसरे से टकराती हैं, जिसके कारण यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.

हाल के दिनों में भूकंप की कई घटनाएं

भूकंप-संवेदनशील इस क्षेत्र में हाल के दिनों में भूकंप की घटनाएं लगातार दर्ज की जा रही हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इससे पहले 11 दिसंबर को म्यांमार में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था. वहीं, 10 दिसंबर को इस क्षेत्र में 138 किमी की गहराई पर 4.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version