ED Raid: पूर्व MLC पर ED की कार्रवाई खत्म: 9 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की नकदी बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Raid: बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा सहित तमाम आरोपियों के ठिकानों पर चल रही ईडी की कार्रवाई मंगलवार सुबह खत्म हो गई है. सोमवार से जारी कार्रवाई में टीम को 3.60 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं.

ईडी ने सोमवार को कई जगहों पर की थी रेड

मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नौ ठिकानों पर छापा मारा था. सोमवार शाम तक शाहनवाज राणा के मुजफ्फरनगर स्थित आवास और गाजियाबाद स्थित सुधा स्टील से दो करोड़ करोड़ रुपये की नकदी, तमाम संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए थे.

अधिकारियों के अनुसार, शाहनवाज राणा और उनके बेटे से जुड़ी जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट लिमिटेड कंपनी में कथित फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम के तहत करीब 20 करोड़ रुपये की कथित चोरी से जुड़े मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है.

ईडी ने इन जगहों पर भी की छानबीन

ईडी के अधिकारियों द्वारामुजफ्फरनगर में शाहनवाज राणा के आवास राणा हाउस, उनके चाचा एवं पूर्व विधायक एवं रालोद नेता नूर सलीम राणा के आवास, स्टील फैक्ट्री के मालिक संजय जैन के आवास, द्वारिकापुरी और नई मंडी स्थित पूर्व चेयरमैन अनिल तायल के परिसरों की छानबीन की गई.  जांच के दौरान अधिकारियों को तमाम ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो स्टील कारोबारियों के साथ फर्जी आईटीसी हासिल करने के लिए फर्जी बिलिंग से जुड़े बताए जा रहे हैं. ईडी की कार्रवाई से उन लोहा कारोबारियों में हड़कंप है, जो शाहनवाज राणा की कंपनी के साथ जुड़े थे. ईडी की आगे की जांच अभी बाकी है.

Latest News

अंपायर को ग्लब्स व बैट मारने से ICC नाराज, प्रभात जयसूर्या को लगाई फटकार, रिकॉर्ड में भी जोड़ा एक डिमेरिट अंक

New Delhi: श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या को भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

More Articles Like This

Exit mobile version