ED RAID: ईडी का एक्शन, आप नेता दीपक सिंगला के घर छापेमारी, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED RAID: अशोक मित्तल के बाद एक और AAP नेता के खिलाफ ED ने एक्शन लिया है. दिल्ली और गोवा में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक फ्रॉड से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला और बाबाजी फाइनेंस ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर रेड की है. पहली कार्रवाई आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला से जुड़े मामले में की गई. ईडी ने दिल्ली और गोवा में उनके कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया.

ईडी के मुताबिक, यह कार्रवाई बैंक फ्रॉड और संदिग्ध पैसों के लेन-देन की जांच के तहत की गई है. एजेंसी बैंकिंग गड़बड़ी और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है. दूसरी कार्रवाई दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में की गई. यहां बाबाजी फाइनेंस ग्रुप से जुड़े राम सिंह के ठिकानों पर ईडी की टीम धमकी.

जांच एजेंसी के अनुसार, बाबाजी फाइनेंस ग्रुप पर लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है. आरोप है कि कंपनी ने जनता से करीब 180 करोड़ रुपये जमा किए और बाद में उस रकम को अलग-अलग जगह ट्रांसफर कर दिया. ईडी अब इस बात की जांच कर रही है कि लोगों से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कहां और कैसे किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय गड़बड़ी के कई पहलुओं की जांच की जा रही है. छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जांच एजेंसी ने अपने कब्जे में लिए हैं.

ईडी ने अशोक मित्तल पर की थी कार्रवाई

मालूम हो कि ईडी ने अप्रैल 2026 में आप के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. यह कार्रवाई कथित FEMA यानी Foreign Exchange Management Act के उल्लंघन और फंड मैनेजमेंट में गड़बड़ी की जांच के तहत की गई थी. ED ने पंजाब और हरियाणा में एक साथ कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया. इनमें जालंधर, फगवाड़ा और गुरुग्राम के ठिकाने शामिल थे. छापेमारी अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर, Lovely Professional University कैंपस, गुरुग्राम के बिजनेस संस्थानों और परिवार व समूह से जुड़े अन्य स्थानों पर की गई थी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version