आज IPL से रिटायर हो जाएंगे MS Dhoni! क्रिकेटर के पुराने बयान ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 को लेकर फैंस में काफी उत्साह है. फैंस अपनी-अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट कर रहे हैं. हालांकि, इस सीजन में हर किसी को एमएस धोनी की कमी खल रही है. दरअसल, धोनी ने इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेला है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही धोनी चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते वो मैच से बाहर हो गए. ऐसे में सभी को उनके वापसी का बेसब्री से इंतजार है.

आज IPL से रिटायर हो जाएंगे MS Dhoni

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी अब फिट हो गए हैं. इसी बीच ये दावा किया जा रहा कि धोनी आज SRH और CSK का मैच खेल सकते हैं और वो रिटायरमेंट भी ले सकते हैं. 2019 में धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अब वो सिर्फ IPL खेलते हैं. धोनी अब 44 साल के हो गए हैं. ऐसे में हर सीजन लोगों को यही लगता है कि वो रिटायरमेंट ले लेंगे. इसी बीच धोनी का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है.

धोनी का बयान हुआ वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर MS Dhoni का 2021 का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो आईपीएल करियर का आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेलना चाहते हैं. वो चेन्नई सुपर किंग्स फैंस के सामने रिटायरमेंट लेना चाहते हैं.

इस सीजन का आखिरी मुकाबला चेपॉक में खेलेगी CSK

बता दें कि आज चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 का आखिरी मुकाबला अपने होमग्राउंड चेपॉक में खेलने वाली हैं. चेन्नई आज SRH के खिलाफ मैदान में उतरेगी. ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे कि अगर धोनी इस सीजन अपनी रिटायरमेंट लेने वाले हैं, तो वो आज वो अपना आखिरी मैच खेल सकते हैं.

जानिए CSK Vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 24 IPL मैच खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई का पलड़ा भारी है. चेन्नई ने 16 मुकाबले और एसआरएच ने 8 मुकाबले में जीत हासिल की है.

CSK Vs SRH की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी (विकेटकीपर), सी आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, डेवाल्ड ब्रेविस, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा.

ये भी पढ़ें- दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस की मां का निधन, कैंसर ने ली जान, प. बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने जताया शोक

More Articles Like This

Exit mobile version