ED Raid: रेड के दौरान ED ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को किया गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Raid: शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पंजाब के स्थानीय निकाय एवं संसदीय कार्य मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास सहित दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर छापामारी की है. टीम ने लंबे समय तक दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की. यह कार्रवाई अभी जारी है. ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव ओराड़ को गिरफ्तार कर लिया है.

मालूम हो कि शनिवार की सुबह सेक्टर दो में अरोड़ा के आवास पर करीब 20 गाड़ियों में टीम पहुंची है. ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया है. सुबह से अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर ईडी की रेड चल रही है. मंत्री संजीव अरोड़ा पर महीने भर में ईडी की दूसरी कार्रवाई है. इससे पहले उनके लुधियाना के ठिकानों पर दबिश हुई थी.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो दिन पहले मोहाली और चंडीगढ़ में करीब 12 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे थे. मोहाली के छज्जू माजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में सुबह आईटी कारोबारी नितिन के फ्लैट पर रेड की गई थी. नितिन को मुख्यमंत्री के ओएसडी का करीबी बताया जा रहा है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि इन कार्रवाइयों से उनकी सरकार का कोई संबंध नहीं है.

पंजाब नहीं झुकेगाः सीएम मान

वहीं, इस रेड पर भड़के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है. सीएम ने एक्स पर लिखा कि आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है. एक साल में यह तीसरी बार है, जब बीजेपी की ईडी उनके घर आई है और एक महीने में दूसरी बार. फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला. मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है, औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था. यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया; इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा. पंजाब, ईडी और भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा.

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This

Exit mobile version