ED Raids: बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले ED का एक्शन, कई जगहों पर रेड

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ED Raids Kolkata: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजधानी कोलकाता में बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने रविवार की सुबह शहर के दो अलग-अलग इलाकों आनंदपुर और अलीपुर में दो बड़े व्यवसायियों के आवास और दफ्तरों पर छापेमारी शुरू की. यह कार्रवाई कुख्यात ‘सोनू पप्पू’ मामले से जुड़ी बताई जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीमें सुबह-सुबह सुरक्षा बलों के साथ महानगर के आनंदपुर स्थित कारोबारी कल्याण शुक्ला के आवास और अलीपुर में व्यवसायी संजय कानोरिया के ठिकानों पर पहुंची. ईडी अधिकारी दोनों स्थान पर दस्तावेज खंगाल रहे हैं.

इस छापेमारी के पीछे का सबसे बड़ा लिंक हाल ही में गिरफ्तार किए गए व्यवसायी जय कामदार को माना जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि जय कामदार के मोबाइल फोन से मिले वाट्सएप चैट के जरिए कई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का खुलासा हुआ है. इसी चैट में कल्याण शुक्ला और संजय कानोरिया के नामों का जिक्र मिलने के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है.

Latest News

Japan Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली जापान की धरती, आओमोरी तट लगे तेज झटके

Japan Earthquake: भूकंप के झटकों से जापान की धरती हिल उठी. शनिवार सुबह जापान के उत्तरी हिस्से में स्थित...

More Articles Like This

Exit mobile version