Emirates flight: विमान की जद में आने से 36 फ्लेमिंगो की मौत, इलाकों में मृत मिले पक्षी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबईः एमिरेट्स की एक फ्लाइट की जद में आने से मुंबई के घाटकोपर में कम से कम 36 फ्लेमिंगो की मौत हो गई. वहीं, विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना की जानकारी मंगलवार को एक वन्यजीव कल्याण समूह के सदस्य ने दी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मृत पक्षियों को
‘रेस्किंग एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर’ (आरएडब्ल्यूडब्ल्यू) के संस्थापक और वन विभाग में मानद वन्यजीव वार्डन पवन शर्मा ने बताया कि घाटकोपर में कुछ स्थानों पर मृत पक्षी देखे जाने के बारे में कई लोगों के फोन आ रहे थे. उन्होंने बताया कि मौत के सही वजह का पता लगाने के लिए मृत पक्षियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

मुंबई आ रही एक एमिरेट्स फ्लाइट की टक्कर से 36 फ्लेमिंगो की मौत हो गई. यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है. वहीं इस टक्कर के बाद कई मरे हुए फ्लेमिंगो घाटकोपर इलाके में मिले. इस टक्कर की वजह से विमान को भी काफी नुकसान पहुंचा. हालांकि, विमान ने एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली. फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. वन अधिकारियों और एनिमल एक्टिविस्ट ने मरे हुए फ्लेमिंगो बर्ड्स को हटाया है.

मुंबई के अलग-अलग इलाकों में मृत मिले पक्षी
इस दुर्घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि मृत फ्लेमिंगो मुंबई के कई अलग-अलग इलाकों से बरामद किए गए. स्थानीय लोगों ने फोन कर इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग और अन्य टीमें मौके पर पहुंची और मृत फ्लेमिंगो को कब्जे में लिया.

Latest News

सॉवरेन AI मॉडल पर सरकार का भरोसा, सर्वम AI की तारीफ में बोले अश्विनी वैष्णव

सॉवरेन AI मॉडल पर सरकार की रणनीति असर दिखा रही है. अश्विनी वैष्णव ने सर्वम AI के एडवांस्ड मॉडल की तारीफ करते हुए भारत के AI इकोसिस्टम को मजबूत बताया.

More Articles Like This

Exit mobile version