Noida Police और चोरों के बीच हुई मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Noida Police: नोएडा के थाना सेक्टर 49 की पुलिस बीती देर रात सेक्टर 50 नोएडा जाने वाली सड़क पर सीवेज प्लॉट के पास चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग करने लगे. जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को पुलिस की गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान शहजाद (28 वर्ष), निवासी गली नंबर 1, डासना, थाना मसूरी, जिला गाजियाबाद के रूप में की, जबकि दूसरे आरोपी को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया.

दूसरे आरोपी की पहचान वाजिद (34 वर्ष), थाना मसूरी, गाजियाबाद के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस .315 बोर, चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया. घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

आरोपियों ने चोरी की बात कबूली

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन चोरी किया था और बरामद मोटरसाइकिल तीन-चार दिन पहले सलारपुर से चुराई थी. पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों पर अलग-अलग थानों में चोरी और लूट के कई मामले दर्ज हैं और पुलिस उनकी कई दिनों से तलाश कर रही थी. यह बदमाश तेज रफ्तार बाइक से नोएडा में वारदातों को अंजाम देकर गाजियाबाद जिले की सीमा में प्रवेश कर जाते थे और इसी तरह गाजियाबाद में भी घटनाओं को अंजाम दिल्ली या नोएडा में प्रवेश कर पुलिस टीम से बच जाते थे. यह बदमाश सुनसान रास्ते में अकेले चल रहे महिला या व्यक्ति को टारगेट कर उनसे चोरी और लूट किया करते थे.

आईएएनएस

Latest News

IRCTC Tour Package: काशी से जगन्नाथ पुरी तक 11 दिन की दिव्य यात्रा, जानिए किराया, रूट और पूरी डिटेल

अगर आप एक ही यात्रा में काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, कोणार्क सूर्य मंदिर और बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC का यह 11 दिन और 10 रात का टूर पैकेज शानदार मौका हो सकता है.

More Articles Like This