Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ चल रही है. आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है, जबकि अभी दो आतंकियों के फंसे होने की खबर है. सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर रखा है, ताकि आतंकवादी भाग न सके.

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के शोपियां के शुकरू केलर इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ चल रही है. सूत्रों की माने तो, एक आतंकी को मार गिराया गया है, अभी इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है. सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर रखा है.

Latest News

ATF Price Hike: नवंबर में फिर महंगा हुआ हवाई ईंधन, क्या अब बढ़ेंगे फ्लाइट टिकट के दाम?

ATF Price Hike: हवाई जहाज से सफर करने वालों के लिए नवंबर की शुरुआत महंगाई की खबर लेकर आई...

More Articles Like This

Exit mobile version