MP के बालाघाट जिले में मुठभेड़, कुछ माओवादियों के मारे जाने की सूचना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बालाघाटः मध्य प्रदेश मुठभेड़ की खबर सामने आई है. यहां बालाघाट जिले में शनिवार को सुरक्षाबल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के मारे जाने की सूचना आ रही है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

जानकारी के अनुसार, जिले में लांजी थाना इलाके में छत्तीसगढ़ सीमा के करीब बाघ नदी के किनारे झुलनापाठ में मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ की पुष्टि बैहर एएसपी आदर्शकांत शुक्ला ने की है. हॉकफोर्स और कोबरा बटालियन के जवान मौके पर तैनात है.

बैहर एएसपी के मुताबिक, सुबह 9 बे से मुठभेड़ जारी है, सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच अभी फायरिंग रुकी हुई है. इस दौरान जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं. आशंका है कि फायरिंग में कुछ माओवादी जान बचाकर जंगल में भाग गए हैं. अभी कोई शव बरामद नहीं हुआ है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि कई माओवादियों को गोली लगी है.

जानकारी के अनुसार, हॉकफोर्स और कोबरा बटालियन के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे. इसी दौरान वहां मौजूद माओवादियों फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हुए डटकर उनका मुकाबला किया, इस दौरान कई माओवादी भागने पर मजबूर हो गए.

माओवादियों के छत्तीसगढ़ से भागकर आने की आशंका

जिस इलाके में यह मुठभेड़ हुई, वह छत्तीसगढ़ की सीमा के काफी करीब है, इसलिए यह आशंका जताई जा रही है कि माओवादी वहीं से भागकर मध्य प्रदेश के बालाघाट में आए हैं. छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन लगातार जारी है. केंद्र सरकार ने अगले वर्ष तक देश को माओवाद से मुक्त करने का निर्णय लिया है. ऐसे में मध्य प्रदेश में भी उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर लगातार सर्चिंग की जा रही है.

Latest News

यूरोप के 13 देशों में भारत के हथियारों का 7,000 करोड़ से ज्यादा का निर्यात, 1,600% उछला एक्सपोर्ट

New Delhi: रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारतीय कंपनियों ने यूरोपीय देशों को 87.2 करोड़ डॉलर यानी...

More Articles Like This

Exit mobile version