इटावा: महाकुंभ से लौट रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इटावाः यूपी के इटावा से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दंपती सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों अस्पताल भेजवाया.

कुंभ स्नान कर कार से लौट रहा था परिवार
मिला जानकारी के अनुसार, ग्राम उतारदा तहसील थाना नदबाई जिला भरतपुर राजस्थान के किसान बच्चू सिंह अपनी पत्नी कमलेश, परिवार की लीला देवी, मोहन और राजकुमारी के साथ कार से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए थे.

कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा
स्नान के बाद सोमवार सुबह सभी घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर ग्राम नगला कन्हई के पास आज सुबह लगभग सात बजे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दिया.

पति-पत्नी सहित तीन की मौत
इस दुर्घटना में बच्चू सिंह, पत्नी कमलेश और परिवार की लीला देवी की मौत हो गई, जबकि मोहन और राजकुमारी घायल हो गईं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This