Explosion In Monaco: मोनाको में रिहायशी इमारत के बाहर विस्फोट, तीन लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Explosion In Monaco: भूमध्य सागर में स्थित मोनाको में एक आवासीय इमारत के बाहर हुए विस्फोट हो गया. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, धमाके के बाद संदिग्ध हमलावर सीमा पार कर फ्रांस भाग गया. घटना की जांच फ्रांसीसी और मोनाको सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से कर रही हैं.

अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट सोमवार रात करीब 9 बजे फ्रांस सीमा के पास स्थित एक आवासीय इमारत के प्रवेश द्वार पर हुआ. इसमें दो व्यस्क लोग और एक बच्चा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए फ्रांस के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

संदिग्ध हमलावर पैदल ही सीमा पार कर फ्रांस में प्रवेश कर गया. उसे मोनाको और पड़ोसी फ्रांसीसी शहर बोसोलेय के सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचान लिया गया है. फ्रांसीसी पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी की तलाश जारी है और वह जांच में सहयोग कर रही है. हालांकि, अभी अधिक विवरण साझा नहीं किए गए हैं. फ्रांसीसी मीडिया आउटलेट BFM टीवी और यूक्रेनी समाचार वेबसाइटों के मुताबिक, घायलों में यूक्रेन के एक प्रमुख निर्माण व्यवसायी वादिम यर्मोलायेव भी शामिल हैं.

Latest News

सप्लाई बहाल करो, वरना… PoK में बगावत के प्रदर्शनकारियों ने शहबाज सरकार को दिए अल्टीमेटम

PoK Protest: लगातार पाकिस्तान की स्थिति खराब हो रही है. यहां पर खाने के लाले पड़े हैं. आलम यह...

More Articles Like This