एक्सप्रेस-वे पर हादसाः बस से टकराई कार, दारोगा की मौत, पांच लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

उन्नाव: यूपी के उन्नाव में सड़क दुर्घटना हुई है. यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार बस से टकरा गई. इस हादसे में जहां एक दारोगा की मौत हो गई, वहीं हेड कांस्टेबल सहित पांच लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

युवती की बरामदगी के लिए कार से गए थे दारोगा मंजीत

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर एच 31 निवासी मंजीत सिंह (31 वर्ष) पुत्र राम विलास वर्मा 2015 बैच के दारोगा थे. वह सदर कोतवाली अमेठी में तैनात थे. एक युवती की बरामदगी के लिए हेड कांस्टेबल प्रदीप तिवारी के साथ कार से गए थे. युवती और उसके स्वजन पवन निवासी विशराजगंज अमेठी, संतोष निवासी हरिपुर लोहरामऊ जनपद अमेठी, शिखा गुप्ता निवासी गोसाईगंज अमेठी और शीतला निवासी विशराजगंज अमेठी के साथ लौट रहे थे.

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे बस से टकराई कार

इसी दौरान शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के बांगरमऊ कट पर चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बस में पीछे से टकरा गई. इस दुर्घटना में कार चला रहे दारोगा मंजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि हेड कांस्टेबल सहित पांच लोग घायल हो गए.

क्रेन की सहायता से कार से निकाला गया दारोगा का शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को यूपीडा रेस्क्यू टीम ने बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. दारोगा कार में ही फंस गए. क्रेन की सहायता से लगभग डेढ़ घंटे बाद उन्हें निकाला जा सका. पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मृतक दारोगा के परिजनों को दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Latest News

उत्तर कोरिया में सरकारी कर्मचारियों की मौज, मजदूरों-किसानों पर आफत, जानें सनकी किंग ने क्या ले लिया बड़ा फैसला?

North Korea: उत्तर कोरिया के सनकी किंग किम जोंग उन ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी दफ्तरों में काम...

More Articles Like This

Exit mobile version