फर्रुखाबाद: एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चार कांवड़िया गंगा में डूबे, तलाश में जुटी NDRF

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Farrukhabad: फर्रुखाबाद से दुखद खबर सामने आई है. यहां शहर के पांचाल घाट पर सोमवार को जल भरने से पहले स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों सहित एक ही गांव चार लोग गंगा में डूब गए. पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरफ उनकी तलाश में जुटी है.

डूबने वालों में ये लोग हैं शामिल

जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जनपद के नयागांव खुदागंज निवासी योगेश (17 वर्ष) पुत्र प्रमोद सक्सेना अपने चाचा विकास (25) पुत्र सोनपाल सक्सेना व चचेरे चाचा कमल (23) पुत्र सत्यपाल व गांव के अर्जुन (17 वर्ष) पुत्र राजेश प्रजापति के अलावा सहित दस लोगों के साथ कांवड़ लेकर पांचाल घाट रविवार देर रात पांच बाइकों से पहुंचे थे.

नहाते समय गहरे पानी में चले गए

सोमवार की भोर में करीब 4:30 बजे पांचाल घाट के उत्तरी बंधा के पास स्नान करने पहुंचे. वहां इनके साथी बाइकों के पास खड़े हो गए. अन्य लोग गंगा में स्नान करने लगे. इसी दौरान योगेश सहित चारों लोग गहरे पानी में जाने लगे तभी बाहर खड़े उनके साथियों व पुलिस कर्मियों ने उन्हें मना किया, लेकिन वह नहीं माने और डूबने लगे.

सूचना मिलते ही गंगा घाट पर पहुंचे परिजन

उन्हें डूबता देख वहां स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया, लेकिन कुछ ही देर में चारों तेज बहाव में डूब गए और लापता हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह मौके पर पहुंच गईं. उन्होंने एनडीआरएफ के साथ स्थानीय गोताखोरों को भी उनकी तलाश में लगा दिया. जानकारी मिलने पर परिजन पांचाल घाट पहुंच गए.

सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया

सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि डूबे हुए चारों लोगों की तलाश की जा रही है। गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जाता है. दोपहर तक डूबे लोगों की तलाश जारी थी.

Latest News

Tech Tips: बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के भी फोन की डिस्प्ले रहेगी सुरक्षित, इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

अगर आप फोन में स्क्रीन प्रोटेक्टर इस्तेमाल नहीं करते हैं तो कुछ आसान सावधानियां अपनाकर डिस्प्ले को खरोंच से काफी हद तक बचाया जा सकता है. जानिए फोन की स्क्रीन को सुरक्षित रखने के आसान तरीके.

More Articles Like This

Exit mobile version