तूफान ‘डॉल्फिन’ का चीन में खौफः 162 किमी घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बंद किए गए स्कूल-पर्यटन स्थल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Typhoon Dolphin: तूफान ‘डॉल्फिन’ के शनिवार को तट की ओर बढ़ने के साथ ही पूर्वी चीन के प्राधिकारियों ने स्कूलों और पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया है. तूफान के दौरान अधिकतम 162 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है. तूफान के प्रभाव से भारी बारिश होने का अनुमान है, जिससे बाढ़ के साथ-साथ भूस्खलन का खतरा भी पैदा हो सकता है. रविवार देर रात तक इस तूफान के झेजियांग प्रांत और पड़ोसी फुजियान प्रांत के उत्तरी हिस्सों से टकराने की संभावना है.

तूफान के शंघाई से गुजरने का भी अनुमान है. राष्ट्रीय प्राधिकारियों ने तीसरे स्तर की आपात प्रतिक्रिया घोषित की है, जो आपात स्थिति के लिहाज से दूसरा सबसे निचला स्तर है. झेजियांग में कई पर्यटन स्थल शनिवार और रविवार को बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा नौका और क्रूज सहित जल आधारित सभी गतिविधियां भी रोक दी गई हैं. प्रांत के प्रमुख शहरों में शामिल निंगबो के प्राधिकारियों ने सप्ताहांत में स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version