Fire In Passenger Train: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fire In Passenger Train: सोमवार की सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय गयाजी रेल खंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी में अचानक आग लग गई. सासाराम से आरा होकर पटना को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म एवं ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया. शोर-शराबा के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे. यह घटना सोमवार की सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है. फिलहाल, आग को बुझा दिया गया है.

जलकर खाक हुई ट्रेन की एक बोगी

बताया गया है कि इस घटना में पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई है, जिसे ट्रेन से अलग कर दिया गया है. वहीं आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की बात सामने आई है और रेल प्रशासन घटना की जांच में जुटा है. उन्होंने बताया कि इस घटना में यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रबंधन की नाकामी के कारण ट्रेन को ज्यादा नुकसान हुआ. अगर समय रहते आग बुझाने के लिए पानी और अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग हुआ रहता, तो ट्रेन को नुकसान होने से बचाया जा सकता था. लोगों ने बताया कि ट्रेन में रिफिलिंग के लिए बिछाई गई पाइपलाइन में न तो पानी था और न ही रेलवे के अग्निशमन सिलेंडरों में गैस थी.

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This

Exit mobile version