बारामूला में फायरिंग, ट्रक चालक की मौत, सेना बोली- चेतावनी के बाद भी भाग रहा था

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः जवानों ने बीती रात उत्तरी कश्मीर के बारामूला में नाका तोड़कर ट्रक भगाकर ले जा रहे चालक का पीछा किया. ट्रक में आतंकियों के छिपे होने के संदेह में सेना के जवानों ने गोली चलाई. गोली लगने से ट्रक चालक की मौत हो गई.

मृतक ट्रक चालक का नाम वसीम मजीद मीर है और वह गोरीपोरा बोम्मई सोपोर का रहने वाला था. इस मामले में प्रशासन ने जांच का आदेश दिया है.

जाने क्या है मामला?
सेना के अनुसार, संग्राम चौक में सेना के जवानों ने ट्रक को रोकने के लिए उसके टायरों पर गोली चलाई. हालांकि, ट्रक चालक ने खिड़की से कूद भागने की कोशिश की. इस दौरान उसे गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया. तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.

Latest News

राष्ट्रपति मुर्मू का जगदलपुर दौरा आज: लगायेंगी मुरिया दरबार, अन्य कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Droupadi Murmu Cg Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौड़े पर हैं. 23 अक्टूबर को वह जगदलपुर जायेंगी. वे यहां...

More Articles Like This

Exit mobile version