Flights Diverted: नेपाल में मौसम खराब, लखनऊ डायवर्ट किया गया तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ: शुक्रवार की देर रात भारत के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में मौसम काफी खराब हो गया. खराब मौसम की वजह से वहां पर कई सेवाओं के साथ हवाई मार्ग से आवागमन भी प्रभावित हो गया. नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रही तीन उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया.

काठमांडू में शुक्रवार देर रात मौसम खराब होने की वजह से वहां जा रही तीन उड़ानें लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी डायवर्ट कर दी गईं.

शारजाह से काठमांडू जा रही उड़ान एबीवाई 530 रात 10.45 बजे, हांगकांग से काठमांडू जा रही उड़ान सीएक्स 603 रात 10.48 बजे और बैंकॉक से काठमांडू जा रही उड़ान रात 12 बजे लखनऊ उतरी. काठमांडू में मौसम सही होने पर शनिवार तड़के उड़ानें रवाना हो गईं.

Latest News

11 वर्षो में नहीं मिली एक फूटी कौड़ी, पीयूष गोयल ने जर्मनी में विकसित देशों को सुनाई खरी-खोटी

Paris Climate Agreement: जर्मनी की राजधानी में बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में एक गोलमेज चर्चा को संबोधित करते हुए केंद्रीय...

More Articles Like This

Exit mobile version