Former British MP Murdered: पूर्व ब्रिटिश MP की हत्या, गंभीर चोटों के साथ घर से मिला शव, संदिग्ध युवक अरेस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Former British MP Murdered:  ब्रिटेन से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां पूर्व सांसद और टीवी हस्ती ऐन विडिकॉम्ब (78 वर्ष) अपने घर में मृत पाई गई. दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के डार्टमूर नेशनल पार्क के पास स्थित उनके आवास से शव मिलने के बाद पुलिस ने 26 वर्षीय एक युवक को हत्या के संदेह में अरेस्ट किया है.

डेवॉन और कॉर्नवाल पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को ऐन विडिकॉम्ब के घर से उनका शव बरामद हुआ. उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है. सहायक पुलिस प्रमुख मैट लॉन्गमैन ने बताया कि शुरुआती जांच में इस घटना के आतंकवादी हमला होने या राजनीतिक कारणों से अंजाम दिए जाने के कोई संकेत नहीं मिले हैं. फिलहाल, हत्या के मकसद का खुलासा नहीं किया गया है.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ऐन विडिकॉम्ब के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहीं और उनकी मृत्यु देश के लिए बड़ी क्षति है. साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. ऐन विडिकॉम्ब 1987 से 2010 तक ब्रिटिश संसद की सदस्य रहीं. राजनीति छोड़ने के बाद उन्होंने ‘Strictly Come Dancing’ और ‘Celebrity Big Brother’ जैसे लोकप्रिय रियलिटी टीवी कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया.

बाद में वह ब्रेक्जिट पार्टी और रिफॉर्म यूके से भी जुड़ीं तथा आव्रजन जैसे मुद्दों पर मुखर रहीं. वह सामाजिक रूप से रूढ़िवादी विचारों के लिए जानी जाती थीं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version