Rajasthan: पूर्व CM वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, पुलिसकर्मी हुए चोटिल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan News: राजस्थान के पाली में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. काफिले में चल रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में चार से पांच जवानों को चोटिल हो गए. वसुंधरा राजे ने अपनी गाड़ी रोककर उन घायल पुलिस के जवानों का हालचाल जाना.

बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले में पीछे चल रही पुलिस की जीप के पलट जाने से पुलिसकर्मी रूपाराम, भाग चंद, सूरज, नवीन और जितेंद्र घायल हो गए. यह हुर्घटना पाली जिले के बाली में हुई है. राजे मंत्री ओटा राम देवासी की माता के निधन पर संवेदना व्यक्त कर उनके गांव मुंडारा से जोधपुर लौट रहीं थी.

जैसे ही पूर्व सीएम को दुर्घटना को जानकारी मिली. वे अपने वाहन से उतरकर घायलों के पास पहुंचीं और उन्हें एम्बुलेंस में बैठाकर राजकीय चिकित्सालय बाली रवाना किया. उनके साथ बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह को भेजा, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया.

Latest News

12 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और रोहिणी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version