France Accident: फ्रांस में बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, दो लोगों की मौत, 9 गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

France Accident: उत्तरी फ्रांस से एक चालक के दबंगई की खबर सामने आई है. यहां एक कार ड्राइवर ने जानबूझकर अपनी कार लोगों के एक ग्रुप पर चढ़ा दी. इस घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी.

बुधवार की देर रात कान (Caen) शहर में हुई इस घटना को अधिकारी आतंकवादी हमला नहीं मान रहे हैं. कान के मेयर एरिस्टाइड ओलिवियर ने स्थानीय रेडियो ICI नॉर्मंडी को बताया कि ऐसा लगता है कि यह किसी झगड़े का नतीजा है.

अधिकारी, कैल्वाडोस प्रीफेक्ट डेविड क्लेवियर ने शुरू में रात में कहा था कि एक व्यक्ति की मौत हुई है. गुरुवार को उनके कार्यालय ने मरने वालों की संख्या बढ़ाकर दो बताई और कहा कि 9 अन्य लोग घायल हुए हैं.

क्लेवियर के मुताबिक, संदिग्ध ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति रूस में पैदा हुआ था. पुलिस की जांच चल रही है. क्लेवियर ने कहा, ‘एक कार ने जान-बूझकर उन पैदल चलने वालों को टक्कर मारी, जो ट्रेन स्टेशन के सामने सड़क पर थे.’

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This

Exit mobile version