थाईलैंड से भारत लाया गया Gangster साहिल, कारोबारियों को धमकी देकर मांगता था रंगदारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गुरुग्रामः गैंगस्टर साहिल चौहान को हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) थाईलैंड से ले आई है. इसने हरियाणा और एनसीआर में कई अपराधों को अंजाम दिया था. साहिल चौहान को विदेश से प्रत्यर्पण कराया गया. इसको बीते दिनों थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया था.

बताया गया कि गैंगस्टर साहिल को डिपोर्ट करने की कई दिनों से प्रक्रिया चल रही थी. गैंगस्टर शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा, जहां से एसटीएफ टीम उसे लेकर भोंडसी मुख्यालय पहुंची. साहिल चौहान पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, जबरन वसूली जैसे मामले हैं.

धमकी देकर मांगता था रंगदारी

जानकारी के मुताबिक, यह एनआईए के रडार पर था और आतंक-गैंगस्टर गठजोड़ के मामले में भी वांछित था. यह विदेश में बैठकर इंटरनेट मीडिया और विदेशी मोबाइल नंबरों से हरियाणा के कारोबारियों को धमकी देकर उनसे करोड़ों की रंगदारी मांगता था.

STF को मिला था इनपुट

एसटीएफ को इनपुट मिला था कि साहिल चौहान थाईलैंड में है. इस पर सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे वापस भारत लाया गया. आरोपित पर दर्ज मुकदमों के आधार पर पुलिस प्रोडक्शन वारंट लेगी. वहीं, गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ में अन्य आरोपितों व विदेशी नेटवर्क का भी पता चलेगा. आज दोपहर एसटीएफ आईजी सतीश बालन साहिल चौहान के प्रत्यर्पण के बारे में भोंडसी मुख्यालय में पत्रकारों को जानकारी देंगे.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version