Ghaziabad: वसुंधरा में सड़क हादसा, दो पुलिसकर्मियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाजियाबाद: गाजियाबाद से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां रविवार की देर रात इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा में हुई सड़क दुर्घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार
जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात आईएसएफ रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार डिवाडर से टराकर दूसरी तरफ गई और एक वाहन से टकरा गई. इस हादसे में दिल्ली पुलिस के मुख्य आरक्षी जय ओम शर्मा और यूपी पुलिस के सिपाही जगबीर राघव की मौत हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
बताया जा रहा है कि दोनों सिपाही शालीमार गार्डन में रहने वाले बिल्डर निखिल की सुरक्षा में तैनात थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

Iron Deficiency Symptoms: शरीर में आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, लगातार थकान और कमजोरी हो सकती है एनीमिया का संकेत

Iron Deficiency Symptoms: शरीर में होने वाली छोटी-छोटी परेशानियों को हम अक्सर थकान, ज्यादा काम या नींद पूरी न...

More Articles Like This

Exit mobile version