Goa: क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार,150 किलो विस्फोटक, सैकड़ों जिलेटिन छड़ें, डेटोनेटर बरामद

Must Read

पणजीः गोवा क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 150 किलो अवैध विस्फोटक सामग्री और 300 डेटोनेटर बरामद हुआ हैं. बताया गया है कि इन लोगों को दक्षिण गोवा से गिरफ्तार किया गया है.

इस मामले में पुलिस ने बताया कि बरामद हुई जिलेटिन की छड़ें आमतौर पर खनन और निर्माण से जुड़े उद्योगों में प्रयोग की जाती हैं. उसने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान भुजंग खात्वकर (32) व तलक बैप्टिस्ट (35) के रूप में हुई है. इन्हें सैनवोरडेम के गुड्डमोल इलाके से कस्टडी में लिया गया है. बताया गया है कि यह लोग छह बॉक्स में 1200 जिलेटिन की छड़ें लिए थे, जिसका वजह 150 किलो था और छह बंडल में 300 डेटोनेटर भी थे.

अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बिना वैध लाइसेंस के एक पत्थर की खदान में विस्फोट के लिए यह सामान ले जा रहे थे. दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 286 और विस्फोटक सामग्री कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This