Bike Riding Tips: बाइक से सफर करने का बना रहे है प्‍लान, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान…

Must Read

Bike Riding Tips: आजकल के युवा रोमांचक सफर के लिए बाइक ट्रैवलिंग की ओर रुख कर रहे हैं. बाइक से सफर कई मामलों में कार से अधिक सुविधाजनक होती है. लेकिन बाइक के साथ जिम्मेदारी और सुरक्षा को भी समझने की जरूरत होती है. सुरक्षित और रोमांचक सफर के लिए इन बातों को रखें ध्यान….

ये भी पढ़े:- Google Play Store से डाउनलोड नहीं हो रहे हैं Apps, तो अपनाएं ये ट्रिक्स

सही और आरामदायक बाइक का करें चयन

लोग अक्सर लद्दाख, सोलांग वैली जाने के लिए बाइक का चयन करते हैं. लेकिन, आप अगर बाइक से लंबी यात्रा करना चाहते हैं, तो ऐसी बाइक का चयन करें, जो सही और आरामदायक हो.

तेज रफ्तार से बचें

युवा आमतौर पर तेज रफ्तार से बाइक चलाते हैं, लेकिन तेज रफ्तार का सही अर्थ है, सड़क दुर्घटना की संभावना में बढ़ना. इसलिए सफर के दौरान बाइक को धीरे चलाएं.

बाइक के टायर करें चेक

आप अगर लॉन्ग राइड पर जा रहे हैं, तो अपनी बाइक के टायर्स को जरूर चेक कर लें. ध्यान रखें कि टायर का कर्वी पैटर्न सही हालत में हो, ताकि टायर की ग्रिप बनी रहे. पहाड़ों पर बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन हो जाती है, इसलिए सफर पर निकलने से पहले टायर्स की जांच कर लें.

मिरर का करें इस्तेमाल

बाइक चलाते समय साइड मिरर का ठीक ढंग से इस्तेमाल करें. मिरर को अपनी सुविधा के अनुसार एडजस्ट कर लें. दाएं, बाएं या फिर पीछे से आ रही गाड़ी पर नजर बनाए रखें. साइड मिरर से पीछे से आने वाली गाड़ियों पर नजर बनाए रखें.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This