Crime: जूस के डिब्बों में मिला करीब ढाई करोड़ का सोना, आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Gold Smuggling: सोने की चमक तो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है. लेकिन हैरानी तो उस वक्‍त होती है, तस्‍तकरों के द्वारा सोने की तस्‍करी (Gold Smuggling) करने के नए नए तरकीब देखने को मिलते है. ऐसे में ही ताजा मामला देश की राजधानी से सामने आया है. बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार यानी 21 नवंबर को बैंकॉक की फ्लाइट से आए भारतीय यात्री से कस्टम की टीम ने 2.24 करोड़ रुपये का 4.204 ग्राम सोना बरामद किया.

जूस के पैकेट मिला सोना

बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्‍टम टीम ने शक होने पर आरोपी को रोका और उसकी जांच की. जांच के दौरान उसके बैग से जूस के छोटे-छोटे पैकेट मिले. जब जूस के पैकेटों की जांच की गई तो उसके अंदर से सोने के कई टुकड़े मिले.

इस मामलें में अधिकारियों का कहना है कि आरोपी बैंकॉक से दिल्ली वापस आया था.  फिलहाल यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही कस्‍टम की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़े:-

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version