ट्रिपल मर्डर से दहला गोरखपुरः बड़े भाई, भाभी और तीन साल के भतीजे की निर्मम हत्या, नाबालिग कातिल हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gorakhpur Triple Murder: यूपी के गोरखपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां ट्रिपल मर्डर से बलुआ गांव दहल गया. सोमवार को तड़के 16 साल के एक किशोर ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपने बड़े भाई, भाभी और तीन साल के भतीजे की सोते समय हत्या निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दिनेश पुरी के मुताबिक, वारदात के समय अमित, रंजना और रेयांश एक ही कमरे में सो रहे थे, तभी किशोर ने धारदार हथियार से तीनों पर हमला कर दिया. पुरी ने बताया कि घटना के समय आरोपी के माता-पिता दूसरे कमरे में थे. चीख सुनकर पिता दौड़कर कमरे में पहुंचे, जहां तीनों खून से लथपथ पड़े थे. उन्होंने अपने छोटे बेटे को हथियार के साथ कमरे से बाहर निकलते देखा. इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बताया और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर एसएसपी और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने बताया कि किशोर को हिरासत में ले लिया गया है. वह ऊपर के एक कमरे में खून से सने हथियार के साथ बैठा मिला. पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, इस वारदात के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. शुरुआती जांच में परिवार द्वारा चलाई जा रही दुकान से जुड़ा विवाद हमले की वजह हो सकता है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

More Articles Like This

Exit mobile version