Gujarat: वडोदरा में हादसा, कंटेनर से टकराई कार, मासूम सहित पांच की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gujarat: गुजरात से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. रविवार की देर रात यहां वड़ोदरा के पास राजमार्ग पर खड़े कंटेनर से तेज रफ्तार कार टकरा गई. इस दुर्घटना में दो दंपतियों और एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी है.

खड़े कंटेनर से टकराई कार
बताया गया है कि एक ही परिवार के दो पुरुष, उनकी पत्नियां और दो बच्चे कार में सवार होकर वड़ोदरा जिले के कर्जन तालुका से वापस आ रहे थे. इस दौरान देर रात उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई.

दो दंपतियों और बच्चे की मौके पर मौत
इस हादसे में दो दंपतियों और एक साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार साल का दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायल बच्चा को अस्पताल भेजा. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

PM मोदी और सीएम योगी ने बच्चों से बंधवाई राखी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Raksha Bandhan 2026: पूरा देश आज रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा है. भाई-बहन एक दुसरे को राखी बांध रहे...

More Articles Like This

Exit mobile version