Gujarat: एक्सप्रेस-वे पर हादसा, ट्रक ने बस में मारी टक्कर, 6 की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gujarat Accident: गुजराज से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां सोमवार की भोर में गुजरात के आणंद शहर के पास अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस-वे एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में जहां 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 से अधिक लोग घायल हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही थी बस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही थी. इसी दौरान आणंद के पास बस का टायर पंक्चर का हो गया. इस वजह से बस चालक और यात्री बस के नीचे खड़े थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया.

पांच ने मौके पर और एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आणंद दमकल विभाग और एक्सप्रेस हाइवे पेट्रोलिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि मृतकों में बस चालक भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक, मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. छह से अधिक घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

आणंद ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया
आणंद ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा भोर में सुबह करीब 4.30 बजे आणंद जिले के चिखोदरा गांव के पास हुआ. जब अहमदाबाद की ओर जा रही एक निजी लग्जरी बस का एक टायर फटने के बाद उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया था. अधिकारी ने बताया कि जब टायर बदला जा रहा था, तो बस के यात्री उतर गए और उनमें से कुछ बस के सामने खड़े थे. तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version