गुजरात: आग का गोला बनी एम्बुलेंस, जिंदा जलकर तीन लोगों की मौत, कई झुलसे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अरवल्ली: गुजरात से दुखद खबर सामने आई है. जिले के मोडासा इलाके में सोमवार की देर रात एक एम्बुलेंस आग का गोला बन गई. सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया. इस दुर्घटना में तीन लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलसे हैं. यह दुर्घटना मोडासा के राणा सैयद के पास हुई.

मोडासा में राणा सैयद के पास हुई दुर्घटना

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात मोडासा में राणा सैयद के पास एक एम्बुलेंस में आग का गोला बन गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

इस घटना में तीन लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल है. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस अदमगाबाद के ऑरेंज अस्पताल की है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

किसी के कदमों की आहट, कहीं चीखों की गूंज… भारत की वो जगहें जहां अंधेरा होते ही बढ़ जाता है खौफ

भारत में कुछ ऐसी जगहें मौजूद हैं जिन्हें लोग भूतिया और रहस्यमयी मानते हैं. भानगढ़ किला, कुलधरा गांव, अग्रसेन की बावली और रामोजी फिल्म सिटी जैसी जगहों से जुड़े किस्से आज भी लोगों को रोमांचित कर देते हैं.

More Articles Like This