Gujarat Gas Leak: फार्मा फैक्ट्री में गैस लीक, 4 लोग अस्पताल में भर्ती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gujarat Gas Leak: गुजरात से बड़ी खबर आ रही है. मंगलवार को यहां वडोदरा जिले में एक फार्मा फैक्ट्री में गैस लीक हो गई. पुलिस ने बताया कि इस जहरीली गैस लीक से कई लोग इसके शिकार हुए है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अधिकारी ने बताया
इस घटना पर नजर रख रहे एक अधिकारी ने बताया कि सभी श्रमिकों की हालत स्थिर है. उन्होंने कहा कि गैस लीक की घटना सुबह हुई. उन्होंने कहा कि घटना के समय नंदेसरी जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री परिसर में कई कर्मचारी मौजूद थे.

फैक्ट्री में कैसे लीक हुई गैस?
अधिकारी ने कहा, एक क्षतिग्रस्त पाइप को जोड़ से अलग करने का काम चल रहा था, इसी दौरान गैस लीक हो गई. वहां मौजूद चार श्रमिकों ने गैस लीक की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है.

Latest News

UP: CM योगी ने की सर्वदलीय बैठक, सोमवार से शुरु होगा विधानसभा का बजट सत्र, इस दिन आएगा बजट

UP Assembly budget session: सोमवार से यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा. इसके पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी...

More Articles Like This

Exit mobile version