गुमला पुलिस के हत्थे चढ़ा JJMP सबजोनल कमांडर रामदेव लोहरा, AK-56 सहित कई हथियार बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

JJMP Ramdev Lohra Arrest: गुमला पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. उसने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठन के सबजोनल सदस्य रामदेव लोहरा उर्फ काका सहित चार उग्रवादियों को अरेस्ट किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में रामदेव लोहरा के अलावा अरविंद नायक, मुनेश्वर सिंह और जितेंद्र लोहरा शामिल हैं. रामदेव लोहरा पर झारखंड पुलिस की तरफ से पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है. पुलिस ने इनके पास से हथियार सहित अन्य सामान बरामद किए हैं.

प्रेस वार्ता में एसपी हारिस बिन जमां ने बताया

मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी हारिस बिन जमां ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी से जुड़े कुछ उग्रवादी लातेहार से गुमला पहुंचे हैं और जिले में संगठन को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश कर रहे हैं.

पांच लाख का इनामी है रामदेव लोहरा

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की. इसके बाद डुमरी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार रामदेव लोहरा जेजेएमपी के सबजोनल स्तर पर सक्रिय था और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है.

अन्य गिरफ्तार आरोपियों की भी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है. पुलिस इनसे पूछताछ कर संगठन के नेटवर्क और जिले में उनकी गतिविधियों से संबंधित जानकारी एकत्र कर रही है. बताया गया कि जेजेएमपी सुप्रीमो रामदेव उरांव की गिरफ्तारी के बाद संगठन के सदस्य गुमला में अपनी गतिविधियों को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे.

इसी क्रम में गिरफ्तार आरोपी जिले में पहुंचे थे. पुलिस को समय रहते इसकी जानकारी मिल गई, जिसके बाद कार्रवाई की गई. पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान  कई हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया है. बरामद सामान की विस्तृत जानकारी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी. पुलिस अब संगठन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

एसपी ने कहा- आगे भी जारी रहेगा अभियान

एसपी ने कहा कि उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. इस कार्रवाई को गुमला पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. चार उग्रवादियों की गिरफ्तारी से जिले में जेजेएमपी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है.

बरामद हुए ये हथियार और ये सामान

पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक एके-56 राइफल व दो मैगजीन, एक एसएलआर राइफल व मैगजीन, एक सेमी-ऑटोमेटिक राइफल, एक 7.65 एमएम पिस्टल और एक देसी कट्टा शामिल है. इसके अलावा विभिन्न हथियारों के कुल 146 जिंदा राउंड, एक वॉकी-टॉकी, नौ मोबाइल फोन, दो वाई-फाई डोंगल, प्रतिबंधित जेजेएमपी/नक्सली पर्चे और एक बाइक बरामद की गई है.

Latest News

कब मनाई जाएगी सावन पूर्णिमा? तारीख न हो जाए मिस, जान लें स्नान-दान का सही समय

सावन पूर्णिमा को श्रावणी पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस दिन स्नान-दान और भगवान शिव-विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक मान्यताएं.

More Articles Like This

Exit mobile version