Gurugram: गुरुग्राम में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी, कोई नहीं दिखा सका दस्तावेज, डिपोर्ट शुरू

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Apprehended Bangladeshis: गुरुग्राम पुलिस ने अवैध घुसपैठियों के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्यवाही की है. पुलिस ने साइबर सिटी में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर उनके देश वापस भेजने (निर्वासन) की प्रक्रिया शुरू कर दी है. गुरुवार को गुरुग्राम पुलिस की एक विशेष एस्कॉर्ट टीम इन सभी नागरिकों को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हो चुकी है.

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) सेक्टर-39 की टीम ने शहर में अवैध प्रवासियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया था. इसी अभियान के दौरान टीम ने खुफिया इनपुट और मुस्तैदी के आधार पर 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की. जांच के दौरान ये सभी भारत में वैध रूप से रहने के कोई भी पुख्ता दस्तावेज या प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके.

कड़े सुरक्षा में मालदा टाउन के लिए रवाना

भारत सरकार और सक्षम प्राधिकारी के आदेशों का अनुपालन करते हुए इन नागरिकों को डिपोर्ट करने की कागजी कार्रवाई पूरी की गई. गुरुग्राम पुलिस ने इनकी सुरक्षित रवानगी के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं.

सुरक्षा टीम

एक निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के नेतृत्व में 23 पुलिसकर्मियों की एक स्पेशल एस्कॉर्ट टीम तैनात की गई है.

रूट प्लान

यह टीम सभी 13 बांग्लादेशी नागरिकों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन लेकर जा रही है.

अंतिम चरण

मालदा टाउन पहुंचने के बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत इन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा, जहां से इन्हें इनके देश वापस भेज दिया जाएगा.

झुग्गियों से लेकर होटलों तक चेकिंग अभियान

गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा. इसके लिए पुलिस की विभिन्न टीमें शहर के संवेदनशील इलाकों जैसे झुग्गी-झोपड़ियों, अवैध कॉलोनियों, किराए के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों और होटलों में रह रहे लोगों के दस्तावेजों और पहचान का सघन सत्यापन (वेरिफिकेशन) कर रही हैं. संदिग्ध पाए जाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

होर्मुज में नेवी उतारने को तैयार दक्षिण कोरिया, क्या ट्रंप की धमकी का है असर?

South Korea Hormuz: ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाया था, जिसके...

More Articles Like This

Exit mobile version