गुरुग्राम: टैंक में उतरे तीन मजदूरों की थमी सांसे, इस वजह से हुआ हादसा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गुरुग्रामः गुरुग्राम जिले से हादसे की खबर आ रही है. शुक्रवार की सुबह यहां वॉटर टैंक के लिए लगाए गए लेंटर की शरिंग खोलने के लिए टैंक में उतरे तीन श्रमिकों को मौत हो गई. यह दुर्घटना सदर थाना क्षेत्र के हंस एंक्लेव में हुई.

एक के बाद एक टैंक में उतरे थे तीनों श्रमिक
बताया जा रहा है कि आठ दिन पहले टैंक में डेढ़ फीट जगह को छोड़कर बाकी जगह पर लेंटर डाल दिया गया था. टैंक के अंदर एक फीट तक पानी भरा था. इसमें से जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था. आज सुबह शटरिंग खोलने के लिए पहले एक श्रमिक नीचे उतरा, जब काफी काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो दो अन्य श्रमिक भी नीचे गए. गैस की वजह से तीनों श्रमिक बेहोश पाए गए.

अस्पताल में चिकित्सक ने तीनों को घोषित किया मृत
घटना की जानकारी होने पर लोगों ने तीनों श्रमिकों बाहर निकाला और निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में सदा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई.

पंद्रह दिन से निर्णाण कार्य में लगे थे श्रमिक
बताया जा रहा है कि तीनों श्रमिक करीब 15 दिन से बिल्डिंग के निर्माण कार्य में लगे हुए थे. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि यह दुर्घटना आज सुबह करीब 11 बजे हुई. वॉटर टैंक करीब आठ फीट ऊंचाई का है. तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Bank Cheque Clear: बैंक में कितने दिन में क्लियर होता है चेक? जानिए RBI के नए नियम और जरूरी बातें

RBI के नए नियमों के बाद चेक क्लियरिंग प्रक्रिया तेज हो गई है. अब ग्राहकों को कम समय में भुगतान मिलेगा. जानिए क्या बदला है.

More Articles Like This

Exit mobile version