Gwalior: ट्रक ने खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, सिपाही की मौत, ASP और परिजन घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ग्वालियरः मध्य प्रदेश से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां ग्वालियर शनिवार को हुए हादसे में एक पुलिसकर्मी की जहां मौत हो गई, वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित चार अन्य लोग घायल हो गए. बताया गया है कि तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े वाहन में टक्कर मार दी.

पुलिस उपमंडल अधिकारी शेखर दुबे के अनुसार, घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर घाटीगांव में हुई. उन्होंने बताया कि ग्वालियर के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गजेंद्र वर्धमान अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ वाहन से बड़वानी से लौट रहे थे.

इसी दौरान रास्ते में उनके वाहन का टायर पंक्चर हो गया. वाहन चालक एवं सिपाही अजय टायर बदल रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि सिपाही अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वर्धमान और उनके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए. तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. दुर्घटना के ट्रक चालक फरार हो गई. पुलिस केस दर्ज कर फरार चालक की तलाश में जुटी है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version