अमेरिका में खौफनाक बना हैलोवीन वीकेंडः गोलीबारी की घटनाओं में अब तक 24 लोगों की मौत, 100 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Halloween Shootings: अमेरिका में हैलोवीन का जश्न मातम में बदल गया. वीकेंड पर देश भर में हिंसक गोलीबारी की घटनाएं हुई. इन घटनाओं में अब तक जहां 24 से अधिक लोगों की मौत की खबर है. वहीं लगभग 100 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं.

हिंसा की ये घटनाएं कैलिफोर्निया से लेकर डेलावेयर तक फैली रहीं, जिनमें कई वारदातें यूनिवर्सिटी परिसरों और नाइटलाइफ इलाकों के पास हुईं.

कहां-कहां हुईं बड़ी घटनाएं?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टेकस्स के डलास में ‘डीप एलम’ नाइटलाइफ इलाके में महज 75 मिनट के अंदर गोलीबारी की तीन अलग-अलग घटनाएं हुईं, जिसमें कम से कम 4 लोगों की जान चली गई और 15 अन्य घायल हो गए.

कैलिफोर्निया के फेयरफिल्ड के सैन फ्रांसिस्को के पास स्पिरिट हैलोवीन स्टोर पर हुई फायरिंग में एक 31 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई और 6 अन्य लोग घायल हो गए.

इसके अलावा अलबामा के बर्मिंघम के एक ऐतिहासिक फुटबॉल मैच के बाद लेजेंड फील्ड के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने एक 17 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास मॉडिफाइड हथियार था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेलावेयर में एक घंटे के भीतर दो मास शूटिंग हुईं. एक घटना एलडेल में आउटडोर पार्टी के दौरान हुई जहां 17 साल की लड़की की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना डेलावेयर यूनिवर्सिटी के पास मेन स्ट्रीट पर हुई जहां 6 लोग गोली लगने से घायल हुए.

इतना ही नहीं फ्लोरिडा के जैकसनविले में हैलोवीन पार्टियों में हुई दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए.

गौरतलब है कि हिंसा सिर्फ पार्टियों तक सीमित नहीं रही. डेट्रॉइट में हैलोवीन पर बच्चों द्वारा घर-घर जाकर टॉफी मांगने के उत्सव के बाद घर के पिछले कमरे में खेल रही एक 5 साल की मासूम बच्ची के सीने में गोली लग गई. गनीमत यह रही कि अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत अब स्थिर है. अलग-अलग हुई गोलीबारी की घटनाओं में 24 से अधिक लोगों की मौत की बात सामने आई है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

Latest News

सर्दी-जुकाम से लेकर मोटापा व डायबिटीज तक…, कपालभाति के इन प्रकारों से मिलेगी राहत

Kapalbhati: योग को शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन माध्यम माना जाता है. योग में कई...

More Articles Like This

Exit mobile version