Haridwar: हरिद्वार में हादसा, खड़ा ट्रक बना काल, कार सवार चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हरिद्वारः हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा देर रात हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया.

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर बुधवार की देर रात बहादराबाद थाने से पहले शनि देव मंदिर के समीप रुड़की की ओर से आ रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में कार सवार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया. उसका इलाज एम्स में चल रहा है.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मृतकों में केहर सिंह पुत्र दलीप सिह (35 वर्ष), आदित्य पुत्र हवा सिंह (38), मनीष पुत्र बलवान (36) और प्रकाश पुत्र रघुवीर (40 वर्ष) शामिल हैं, जबकि घायल का नाम महिपाल पुत्र गयासिराम (40 वर्ष) निवासीगण ग्राम लिसाडी थाना सदर जिला रेवाडी हरियाणा है.

फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. उसका नाम फजलुर्रहमान पुत्र लतीफुर्रहमान निवासी ग्राम पढेड थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर है. वह भगवानपुर से 800 सीमेंटके बैग भरकर ढालवाला में अम्बुजा सीमेंट के गोदाम ऋषिकेश जा रहा था. रास्ते मे टायलेट करने लिए रुका था. ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version