Haridwar: केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, मालिक सहित दो की मौत, दो लापता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haridwar: सोमवार की देर रात हरिद्वार के इब्राहिमपुर गांव स्थित गणपति केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. फायरकर्मियों ने काफी प्रयास कर घंटों बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में फैक्ट्री मालिक सहित दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया. हादसे में दो कर्मचारी अभी भी लापता हैं.

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया

सोमवार की सुबह पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधीनस्थों के साथ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान महेश चंद्र अग्रवाल निवासी हरिलोक फेस -2 ज्वालापुर (फैक्ट्री मालिक) और संजय पुत्र डालचंद निवासी ग्राम नवाब नगर जिला रामनगर,उत्तर प्रदेश (श्रमिक) के रूप में हुई है. झुलसे कर्मचारी जोगेंद्र सैनी निवासी रायसी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

नौ घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

मालूम हो कि रविवार की रात करीब दस बजे बहादराबाद क्षेत्र में इब्राहिमपुर मार्ग पर बनी गणपति केमिकल फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई थी. सूचना मिलने पर मायापुर, सिडकुल के अलावा कई अन्य जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची थी. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मध्यरात्रि तक मौके पर डटे रहे. फायरकर्मियों ने करीब नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया, लेकिन फैक्टरी में रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है.

Latest News

क्या ज्यादा Fat Loss से मिलता है बेहतर हेल्थ? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

fat loss: आज के दौर में फिटनेस और वजन कम करने को लेकर लोगों का फोकस अक्सर शरीर की...

More Articles Like This

Exit mobile version