Haryana Encounter: हरियाणा पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश को किया ढेर, बाल-बाल बचे CIA इंचार्ज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

यमुनानगर: हरियाणा से मुठभेड़ की खबर सामने आई है. 14 जुलाई को वर्कशॉप रोड पर स्थित सैमी इंडस्ट्री के संचालक गुरदीप सिंह उर्फ बाबी व कपड़ा कारोबारी रवि के आवास पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आजाद नगर निवासी इनामी बदमाश भीम बुधवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ में मार गिराया है. वह मूल रूप से अयोध्या के रायपुर का निवासी था.

पुलिस को देख बदमाश ने शुरु की फायरिंग

पुलिस को देख भीम ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग भीम कई गोलियां लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तत्काल उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मुठभेड़ के दौरान सीआईए वन के इंचार्ज रामकुमार व सीआइए टू के इंचार्ज राकेश कुमार की छाती पर भी गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से वह बच गए. नोनी राणा गैंग से जुड़े बदमाश 20 हजार के इनामी भीम पर पूर्व में भी हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट सहित नौ केस दर्ज हैं.

पुलिस ने उद्यमी के आवास पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया गया है. इनमें अंबाला में मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ आजाद नगर कालोनी निवासी अमन व संगठित अपराध गिरोह के केस में गिरफ्तार शांति कालोनी निवासी परवेज व रेलवे कालोनी निवासी रजत पंडित शामिल हैं. यह आरोपित गैंग्सटर नोनी राणा के गिरोह से जुड़े हैं.

सीआइए टू प्रभारी राकेश कुमार ने बताया

सीआइए टू प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि रजत व परवेज ने हथियार व बाइक मुहैया कराई. दोनों कारोबारियों से जुड़ी जानकारी एकत्र की. वारदात के दौरान अमन बाइक चला रहा था, जबकि फरार आरोपित भीम ने फायरिंग की.

बुधवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ में भीम का मार गिराया गया. पुलिस ने उसको पहले सरेंडर करने के लिए कहा था, लेकिन उसने पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी और बदमाश ढेर हो गया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version