हरियाणा: कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर फायरिंग, कार्यकर्ता को लगी गोली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पंचकूलाः हरियाणा से फायरिंग की खबर आ रही है. यहां कालका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दिया. बताया जा रहा है कि गोली लगने से एक कार्यकर्ता घायल हो गया है. उसे अस्पताल ले जाया गया है.

हमलावरों ने किया तीन फायर
बताया जा रहा है कि प्रदीप चौधरी अपने काफिला के साथ रामपुर ढडू जा रहे थे. उनके साथ एक कार्यकर्ता गोल्डी मोटर साइकिल पर जा रहा था. इसी दौरान कुछ लोग काफिला का पीछा करने लगे. उन्होंने तीन फायर किए हैं. फायरिंग से काफिला में अफरा-तफरी मच गई.

कार्यकर्ता गोल्डी को सीने में लगी गोली
बताया जा रहा है मोटर साइकिल सवार गोल्डी की छाती में गोली लगी है. एम्बुलेंस से उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदीप चौधरी चुनाव प्रचार कर रहे थे. इसी दौरान यह घटना हुई. घटना की जानकारी होने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version