Haryana: गोहाना में वारदात, बदमाशों ने दूधिए पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haryana: हरियाणा से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां सोनीपत में बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर दूधिया की हत्या कर दी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. यह घटना पानीपत-रोहतक हाईवे पर गांव सैनीपुरा के पास हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

दूध देने जा रहे थे जयपाल, मारी दस गोलियां
जानकारी के अनुसार, गांव शामड़ी निवासी जोगेंद्र उर्फ जयपाल (50 वर्ष) दूधिया का काम करते थे. वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे दूध देने जा रहे थे. जैसे वह पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव सैनीपुरा के पास पहुंचे, बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया. हमलावरों ने उनसे कहासुनी की और गोलियां चला दी. जयपाल ने बचकर भागने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने ताबड़तोड़ 10 गोलियां चला दी.

घटना की जांच में जुटी पुलिस
गंभीर रूप से घायल होन से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना गोहाना पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की. आसपास लगे सीसीटीवी फुजेट देखा. घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी क्राइम राजपाल सिंह ने बताया कि जोगेंद्र गोली मार कर हत्या की गई है. गांव की रंजिश का मामला हो सकता है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बेटे पर है हत्या का आरोप
बताया जा रहा है कि जयपाल उर्फ जोगेंद्र के बेटे अंकुश पर गांव के ही रविंद्र की हत्या का आरोप है. रविंद्र की 7 अक्तूबर,2020 को हत्या की गई थी. जिसमें 8 अक्तूबर 2020 को अंकुश को गिरफ्तार कर लिया गया था. तब उसने कहासुनी में थप्पड़ मारने की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात कही थी. रविंद्र को बहाने से घर से बुलाकर खेत में ले जाकर गोली मारी गई थी. इस मामले में आरोपी जेल में बंद है.

Latest News

पीएम मोदी सोमवार को करेंगे असम और पुडुचेरी की जनता से संवाद,  ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हाेंगे शामिल 

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पुडुचेरी और असम में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा...

More Articles Like This