Hathras: हाथरस में हादसा, कंटेनर से टकराई बस, दो लोगों की मौत, 16 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हाथरसः हाथरस से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. गुरूवार की सुबह यहां कंटेनर से बस से टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 16 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

जानकारी के अनुसार, सिकंदराराऊ के एटा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव टोली के पास आज सुबह सड़क किनारे खड़े कंटेनर से तेज रफ्तार निजी बस टकरा गई. इस दुर्घटना में बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि बस चंड़ीगढ़ से उन्नाव जा रही थी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस संबंध में हाथरस जिलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि बस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This