Hathras News: रेल की पटरी पर थमी मां और बेटे के जीवन की रफ्तार, मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हाथरस: यूपी के हाथरस से दुखद खबर सामने आई है. यहां ट्रेन की जद में आने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. यह दुर्घटना हसायन के गांव बस्तोई में हुई. मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया.

मानसिक रूप से परेशान थी ओमवती

जानकारी के अनुसार, दुर्गापाल सिंह की पत्नी ओमवती मानसिक रूप से परेशान थी. शनिवार की देर शाम वह घर से निकल गई. जब काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने इधर-उधर उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला.

मां को बचाने में बेटा भी आया ट्रेन की जद में

रविवार की सुबह बेटा अनिल कुमार मां को खोजने के लिए रेलवे स्टेशन की तरफ गया तो देखा कि मां रेलवे लाइन पर खड़ी था. इसी बीच ट्रेन आते देख मां रेलवे लाइन पर भागने लगी. मां को बचाने के लिए अनिल भी रेलवे लाइन पर पहुंच गया. ट्रेन की जद में आने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और शवों पर नजर पड़ते ही बिलखने लगे.

चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया

इस संबंध में सलेमपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को रेलवे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आगे की जांच की जा रही है.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version